इन पोषक तत्वों का स्रोत होता है ड्रैगन फ्रूट

अमर उजाला

Mon, 15 September 2025

Image Credit : Adobe Stock

ड्रैगन फ्रूट, जिसे 'पिताया' भी कहते हैं, एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। यह अपनी अनूठी बनावट और अलग रंग का दिखने के लिए जाना जाता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ भी कम नहीं हैं। यह कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों का एक बेहतरीन स्रोत है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Image Credit : Adobe Stock

विटामिन सी 

ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह विटामिन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock

विटामिन ए

यह फल विटामिन ए का भी अच्छा स्रोत है, जो हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह अच्छी दृष्टि बनाए रखने और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
Image Credit : adobe stock photos

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन

ड्रैगन फ्रूट में विटामिन बी1, बी2 और बी3 जैसे बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी पाए जाते हैं। ये विटामिन शरीर में ऊर्जा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik

कैल्शियम और मैग्नीशियम

ड्रैगन फ्रूट कैल्शियम और मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
 
Image Credit : freepik.com

अचानक कमजोरी महसूस होने के हो सकते हैं ये कारण

Freepik.com
Read Now