ठंड में रोज एक गर्म गिलास दूध पीने मिलते हैं गजब के फायदे

अमर उजाला

Wed, 24 December 2025

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों के ठंडे मौसम में रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीना न केवल सुकून देता है, बल्कि यह आयुर्वेद और विज्ञान दोनों के अनुसार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 
 

Image Credit : Freepik.com

दूध को एक 'पूर्ण आहार' माना जाता है, और ठंड में इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। आइए इसके फायदे जानते हैं।

 

Image Credit : Freepik.com

बेहतर नींद

दूध में 'ट्रिप्टोफैन' नामक अमीनो एसिड और 'मेलाटोनिन' होता है, जो दिमाग को शांत कर गहरी और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

 
Image Credit : Freepik

हड्डियों की मजबूती

सर्दियों में अक्सर जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। दूध में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन-D हड्डियों को मजबूती देते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

ऊर्जा और गर्माहट

गर्म दूध शरीर के आंतरिक तापमान को बनाए रखने में मदद करता है। अगर इसमें एक चुटकी हल्दी या केसर मिला दिया जाए, तो यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक का काम करता है।

 
Image Credit : Freepik.com

पाचन और त्वचा

रात में गर्म दूध पीने से अगले दिन पेट साफ रहता है और इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी प्रदान कर उसे कोमल बनाए रखता है।
 
Image Credit : Freepik.com

दिनभर में कितने ग्रीन टी पीना फायदेमंद?

Freepik
Read Now