अमर उजाला
Tue, 31 March 2026
नींबू पानी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिसके चलते कई लोग दिन की शुरुआत इसे पीकर करते हैं।
सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और वजन घटाने में मददगार माना जाता है।
लेकिन हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि हर चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती।
यहां हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को नींबू पानी कभी भी नहीं पीना चाहिए
जिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है, उनके लिए खाली पेट नींबू पानी परेशानी बढ़ा सकता है।
जिन लोगों के दांत संवेदनशील होते हैं या जिनके दांतों की एनामेल कमजोर होती है, उन्हें भी नींबू पानी से बचना चाहिए।
अगर किसी को पेट में अल्सर या गंभीर पाचन समस्या है, तो उन्हें भी सुबह नींबू पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह समस्या को और बढ़ा सकता है।
जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, उनके लिए भी यह परेशानी बढ़ा सकता है क्योंकि नींबू पानी डाइयूरेटिक होता है।
टिंडे खाने के फायदे