रोजाना किशमिश का पानी पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे किशमिश का पानी सेहत के लिए किसी 'सुपरड्रिंक' से कम नहीं है। रात भर पानी में भिगोकर रखी गई किशमिश का अर्क सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई जादुई फायदे मिलते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। यह पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर को साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है। रोजाना इसके सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलती है। किशमिश आयरन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन से भरपूर होती है। इसका पानी पीने से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है, जो एनीमिया के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है। Health Tips