ठंड के मौसम में सूप पीने के मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Fri, 19 December 2025

Image Credit : Adobe

ठंड के मौसम में गरमा-गरम सूप पीना न केवल सुकून देता है, बल्कि यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Image Credit : instagram

आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही सर्दियों में सूप के सेवन को अत्यधिक लाभकारी मानते हैं। आइए इसके कुछ फायदे जानते हैं।

Image Credit : instagram

इम्यूनिटी बढ़ाना

अदरक, लहसुन, काली मिर्च और सब्जियों से बना सूप शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह सर्दी-खांसी और गले के संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

शरीर को हाइड्रेटेड रखना

ठंड में हम अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। सूप एक तरल आहार है जो शरीर में नमी बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
Image Credit : Freepik.com

वजन घटाने में सहायक

सूप कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होता है। भोजन से पहले सूप पीने से पेट जल्दी भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
Image Credit : Freepik.com

प्राकृतिक गर्मी

सूप का सेवन शरीर के आंतरिक तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाहर की कड़ाके की ठंड का असर कम महसूस होता है।
 
Image Credit : instagram

इन बीमारियों की टेंशन कम करता है अखरोट

freepik.com
Read Now