कम पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

अमर उजाला

Fri, 30 January 2026

Image Credit : freepik.com

पानी हमारे शरीर का लगभग 60-70% हिस्सा बनाता है, इसलिए पानी की कमी केवल प्यास नहीं, बल्कि बीमारियों का न्यौता है।

Image Credit : freepik.com

जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर के अंगों से जहरीले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते, इससे कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

किडनी स्टोन

पानी की कमी से यूरिन गाढ़ा हो जाता है, जिससे गुर्दे में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स जमा होकर पथरी का रूप ले लेते हैं।
Image Credit : Freepik.com

यूटीआई

कम पानी पीने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

पाचन की समस्याएं

पानी आंतों को सुचारू रखता है। इसकी कमी से गंभीर कब्ज एसिडिटी और पेट में अल्सर की समस्या हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

मानसिक थकान और सिरदर्द

मस्तिष्क का अधिकांश हिस्सा पानी है। डिहाइड्रेशन से एकाग्रता में कमी, बार-बार सिरदर्द और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
Image Credit : Freepik.com

क्या करें?

एक वयस्क को दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। प्यास लगने का इंतज़ार न करें, बल्कि घूंट-घूंट कर पानी पीते रहें।
 
Image Credit : Freepik.com

बच्चों को चॉकलेट देते हैं इन बातों का रखें खास ध्यान

Adobe stock
Read Now