इस विटामिन की कमी से भी फटने लगता है होंठ

अमर उजाला

Wed, 22 October 2025

Image Credit : Adobe stock

इन दिनों मौसम बदल रहा है और हम लोग मानसून से सर्दी के मौसम में प्रवेश कर रहे हैं, इस दौरान बहुत से लोगों का होंठ फट रहा है।

Image Credit : Adobe stock

लेकिन कई बार होंठ का फटना शरीर में किसी विटामिन की कमी का संकेत भी होता है। होंठों की त्वचा पतली और नाजुक होती है, इसलिए पोषक तत्वों की कमी का असर पहले यहीं दिखाई देता है।

Image Credit : Adobe stock

कुछ स्टडी के मुताबिक विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विशेषकर विटामिन B2 और विटामिन B12 की कमी से होठ फटने लगता है।

Image Credit : freepik.com

विटामिन B2

इसकी कमी होने पर होंठ सूखे और फटे होने के साथ-साथ, मुंह के कोनों पर दरारें पड़ जाती हैं और उनमें दर्द या जलन हो सकती है।
Image Credit : Freepik

विटामिन B12

इसकी कमी से होंठ बहुत रूखे और सूखे हो जाते हैं, और फटने की समस्या लगातार बनी रह सकती है।
 

Image Credit : Adobe Stock

इसके अलावा, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स की कमी भी होंठ फटने और त्वचा के रूखेपन देखने को मिलता है।



 

Image Credit : Freepik.com

इस कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, अंडा, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना फायदेमंद होता है।

Image Credit : Freepik

कैसे पता चलता है किसी को एग्जाइटी है?

Freepik.com
Read Now