इन चार कारणों से सुबह उठते ही मांसपेशियों में होती है जकड़न
अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
Image Credit : Freepik.com
सुबह उठते ही मांसपेशियों में जकड़न या अकड़न की समस्या कई लोगों को परेशान करती है
Image Credit : इंस्टाग्राम
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से चार प्रमुख कारणों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
Image Credit : Freepik.com
कम पानी पीना
शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) मांसपेशियों की जकड़न का बड़ा कारण है। रात में लंबे समय तक पानी न पीने से मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं, जिससे सुबह अकड़न महसूस होती है।
Image Credit : Freepik.com
गलत सोने की पोजिशन
सोते समय गलत पोजिशन में रहने से मांसपेशियों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। उदाहरण के लिए, एक ही स्थिति में लंबे समय तक सोना या असहज गद्दे का उपयोग मांसपेशियों को तनावग्रस्त कर सकता है।
Image Credit : Freepik.com
पुरानी चोट
अगर आपको पहले कोई मांसपेशी या जोड़ों की चोट लगी है, तो यह सुबह के समय जकड़न का कारण बन सकती है।
Image Credit : Freepik.com
मैग्नीशियम की कमी
मैग्नीशियम मांसपेशियों के कार्य के लिए जरूरी खनिज है। इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और जकड़न हो सकती है। पालक, बादाम, केला, और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ मैग्नीशियम की पूर्ति करते हैं।