आपके इन गलतियों की वजह से दांत का इनेमल खराब होता है

अमर उजाला

Mon, 16 June 2025

Image Credit : Freepik.com

दांतों का इनेमल दांतों की सबसे बाहरी और कठोर परत है, जो उन्हें क्षति से बचाती है।

Image Credit : Freepik.com

लेकिन रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें इस इनेमल को कमजोर कर सकती हैं, जिससे दांतों में सड़न और दर्द की समस्या हो सकती है। 
 

Image Credit : Freepik.com

आइए कुछ प्रमुख गलत आदतों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik.com

अम्लीय खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन

साइट्रस फल, सोडा, सिरका और नींबू पानी जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थ इनेमल को नरम करते हैं। बार-बार इनका सेवन करने से इनेमल पतला हो जाता है।
Image Credit : Freeepik.com

गलत ब्रशिंग तकनीक

जोर से ब्रश करना या कठोर ब्रिसल्स वाला ब्रश इस्तेमाल करने से इनेमल घिस सकता है। 

 
Image Credit : Adobe stock

दांतों का पीसना

तनाव या नींद में दांत पीसने (ब्रक्सिज्म) की आदत इनेमल को नुकसान पहुंचाती है। यह दांतों को चटकने या टूटने का कारण भी बन सकता है। 

 
Image Credit : Freepik.com

चीनी युक्त खाद्य पदार्थ

चीनी बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जो अम्ल बनाते हैं और इनेमल को नष्ट करते हैं। मिठाई, कैंडी और शक्कर युक्त पेय इनेमल के लिए हानिकारक होते हैं।
 
Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज में कौन से ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं?

Freepik.com
Read Now