इन गलतियों की वजह से मुंह में होता है बार-बार अल्सर

अमर उजाला

Sun, 14 September 2025

Image Credit : Freepik.com

मुंह में छाले या अल्सर होना एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार-बार होने लगें तो यह परेशानी का सबब बन जाता है।
 

Image Credit : freepik.com

ये छोटे और दर्दनाक छाले खाने-पीने और बात करने में दिक्कत पैदा करते हैं। इनके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ हमारी रोजमर्रा की गलतियों से जुड़े हैं।


 

Image Credit : freepik.com

पोषण की कमी

शरीर में विटामिन बी12, जिंक, फोलेट और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी मुंह में अल्सर का एक बड़ा कारण है। संतुलित आहार न लेने पर शरीर कमजोर होता है और छाले होने की संभावना बढ़ जाती है।

 
Image Credit : istock

तनाव और चिंता

अत्यधिक तनाव और चिंता भी मुंह के छालों को ट्रिगर कर सकते हैं। तनाव के कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, और छाले जल्दी-जल्दी होते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

तीखा और मसालेदार भोजन

बहुत ज्यादा मसालेदार, तीखा या गर्म खाना खाने से भी मुंह की नाजुक परत को नुकसान पहुंचता है, जिससे छाले हो सकते हैं।

 
Image Credit : instagram

दांत साफ करते समय चोट

जोर से ब्रश करने या दांत साफ करते समय गलती से चोट लगने से भी मुंह में छाले हो सकते हैं। इसलिए, हमेशा मुलायम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
 
Image Credit : Adobe Stock

नोमोफोबिया से बचने के लिए क्या करें?

Freepik.com
Read Now