अमर उजाला
Fri, 27 March 2026
जुकाम एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो बदलते मौसम या कमजोर इम्यूनिटी के कारण अक्सर हो जाती है।
नाक बहना, गले में खराश, हल्का बुखार और छींकें आना इसके सामान्य लक्षण हैं।
जुकाम सामान्यतः गंभीर नहीं होता, लेकिन यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो आपकी दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ सकती है
यहां हम बताएंगे कि जुकाम होने पर क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि शरीर जल्दी स्वस्थ हो सके और अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा भी कम हो।
गुनगुने पानी से गरारे करने पर गले की खराश और बैक्टीरिया को कम करने में मदद मिलती है।
गर्म पानी की स्टीम लेने पर नाक और गला दोनों साफ होंगे
ये दिक्कत इंफेक्शन से बढ़ सकती है इसलिए बार-बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
इन नुस्खों को आजमाकर आप इस दिक्कत को काफी हद तक कम कर सकते हैं
विटामिन B-12 शरीर में क्या करता है?