रोज खाइए इस फल का बीज, लोग पूछेंगे क्या है आपकी सेहत का राज?

अमर उजाला

Tue, 2 December 2025

Image Credit : Adobe Stock

कद्दू के बीज, जिन्हें पेपिटास भी कहा जाता है, अपने छोटे आकार के बावजूद पोषण का एक विशाल भंडार हैं। 
 

Image Credit : Adobe Stock

ये बीज इतने फायदेमंद होते हैं कि इन्हें रोज खाने वालों से लोगों का संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आइए इसके फायदे जानते हैं।
 

Image Credit : Adobe Stock

मैग्नीशियम का पावरहाउस

कद्दू के बीज मैग्नीशियम का उत्कृष्ट स्रोत हैं। मैग्नीशियम तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, तनाव कम करने में मदद करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।
Image Credit : Adobe Stock

पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए वरदान

ये बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन और प्रोस्टेट ग्रंथि के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है साथ ही पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है।
Image Credit : Adobe Stock

हृदय और इम्यूनिटी

इनमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती हैं, जबकि जिंक और विटामिन ई रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेज करते हैं।
 
Image Credit : Adobe stock photos

सेवन का तरीका

रोजाना एक मुट्ठी (लगभग एक-दो चम्मच) हल्के भुने हुए या कच्चे बीज खाएं। इन्हें सलाद, ओटमील या दही में मिलाकर सेवन करना सबसे अच्छा है।
 
Image Credit : Adobe Stock

सिर्फ दिमाग ही नहीं, इन अंगों के लिए भी फायदेमंद है बादाम

Adobe Stock
Read Now