अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
चना जिसे अक्सर आम आदमी का 'सुपरफूड' कहा जाता है, पोषक तत्वों का खजाना है।
चाहे भुना हुआ हो, उबला हुआ या अंकुरित, रोज सिर्फ एक मुठ्ठी चना खाना आपके स्वास्थ्य में बड़े सुधार ला सकता है।
यह न केवल सस्ता और आसानी से उपलब्ध है, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक खनिजों से भी भरपूर है।
चना प्रोटीन का एक बेहतरीन शाकाहारी स्रोत है, जो मांसपेशियों की मरम्मत करने और शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
अपनी डाइट में रोज एक मुठ्ठी चने को शामिल करना सेहतमंद रहने का एक सरल और असरदार तरीका हो सकता है।
रोज एक मुठ्ठी चना खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे