रोज एक मुठ्ठी मखाना खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

अमर उजाला

Tue, 29 July 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

मखाना जिसे फॉक्स नट भी कहते हैं, एक पौष्टिक और हल्का सुपरफूड है। यह प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

रोजाना एक मुठ्ठी मखाना खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जिसके बारे बहुत कम लोगों को मालूम है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

मखाना हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करते हैं, जिससे हृदय रोग का जोखिम घटता है।
Image Credit : Freepik.com

पाचन क्रिया के फायदेमंद

मखाना में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिसकी वजह से यह पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

वजन नियंत्रण

मखाना कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाला स्नैक है, जो भूख को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को स्थिर रखता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
 
Image Credit : Freepik.com

एक सप्ताह चीनी न खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

Freepik.com
Read Now