रोज एक मुठ्ठी मूंगफली खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

अमर उजाला

Sun, 18 January 2026

Image Credit : Freepik

सर्दियों का मेवा कही जाने वाली मूंगफली स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना है। इसे 'गरीबों का बादाम' भी कहा जाता है।
 

Image Credit : Freepik.com

रोजाना केवल एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन आपके शरीर को अद्भुत लाभ पहुंचा सकता है।
 

Image Credit : Freepik.com

दिल की सेहत

मूंगफली में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को कम करके 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को बढ़ाते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
Image Credit : Freepik

प्रोटीन का पावरहाउस

इसमें मांस और अंडे के बराबर प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।

 
Image Credit : Freepik

वजन घटाने में सहायक

मूंगफली में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह असमय लगने वाली भूख को रोककर वजन कम करने में मदद करती है।

 
Image Credit : Freepik.com

सावधानी

मूंगफली को हमेशा इसके पतले लाल छिलके के साथ ही खाएं, क्योंकि इसके असली एंटीऑक्सीडेंट्स उसी छिलके में होते हैं। हालांकि अत्यधिक सेवन से बचें क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
Image Credit : Freepik

सर्दियों में विटामिन डी के लिए इन चीजों का करें खूब सेवन

इंस्टाग्राम
Read Now