सर्दियों में रोज खजूर खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Mon, 1 December 2025

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों के मौसम में खजूर खाना स्वास्थ्य के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो ठंड के दिनों में शरीर को आंतरिक रूप से गर्माहट प्रदान करता है। 

 

Image Credit : Freepik.com

खजूर में नेचुरल शुगर, फाइबर और कई आवश्यक खनिज होते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Image Credit : freepik.com

तुरंत ऊर्जा का स्रोत

खजूर नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रुक्टोज) से भरपूर होता है। रोज सुबह इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह सर्दियों में महसूस होने वाली सुस्ती और थकान को दूर करता है।

 
Image Credit : Adobe Stock

एनीमिया और आयरन की पूर्ति

सर्दियों में जब शरीर की इम्यूनिटी और आयरन की आवश्यकता बढ़ जाती है, तब इसका सेवन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
 
Image Credit : Freepik.com

कब्ज और पाचन

खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं। यह आंतों की गतिशीलता को आसान बनाता है। रोजाना खजूर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
Image Credit : Freepik.com

हड्डियों की मजबूती

इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं।
 
Image Credit : Freeoik.com

हेल्दी हार्ट के लिए तुंरत इन 6 आदतों को बोलें बाय

Freepik.com
Read Now