खजूर में घी मिलाकर खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे
अमर उजाला
Tue, 9 December 2025
Image Credit : Freepik
खजूर को देसी घी के साथ मिलाकर खाना आयुर्वेद में एक शक्तिशाली टॉनिक माना गया है।
Image Credit : freepik.com
यह संयोजन विशेष रूप से ठंड के मौसम में शरीर को अंदरूनी रूप से पोषण और ऊर्जा प्रदान करता है।
Image Credit : freepik.com
ऊर्जा और सहनशक्ति
खजूर नेचुरल शुगर का भंडार है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। जब इसे घी के साथ मिलाया जाता है, तो घी में मौजूद हेल्दी फैट इस ऊर्जा को लंबे समय तक स्थिर रखती है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन और आंतों का स्वास्थ्य
खजूर में फाइबर होता है जो कब्ज को दूर करता है। घी, जो ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, यह आंतों की दीवारों को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को शांत करता है।
Image Credit : Freepik.com
हड्डियों की मजबूती
खजूर कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जबकि घी विटामिन K2 प्रदान करता है, जो कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है। यह संयोजन हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है।
Image Credit : Freepik.com
त्वचा और बालों के लिए
घी में मौजूद फैट में घुलनशील विटामिन A और E त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं, जिससे त्वचा कोमल और चमकदार बनती है।