सर्दियों में मेथी का साग खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

अमर उजाला

Sun, 30 November 2025

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में मेथी का साग एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 
 

Image Credit : Freepik.com

इसकी तासीर गर्म होती है, जो ठंड के दिनों में शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करती है और इसे कई बीमारियों के लिए एक उत्कृष्ट देसी उपाय बनाती है।

Image Credit : Adobe Stock

शुगर कंट्रोल में सहायक

मेथी के पत्तों में फाइबर और गैलेक्टोमैनन नामक कंपाउंड होते हैं। ये पाचन को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर के अवशोषण को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

पाचन और कब्ज से राहत

मेथी का साग फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

हड्डियों और जोड़ों के लिए

मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सर्दियों में जब जोड़ों का दर्द या शरीर में सूजन बढ़ जाती है, तो मेथी का साग उस दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।
Image Credit : Freeoik.com

आयरन और एनीमिया

मेथी का साग आयरन का एक अच्छा स्रोत है। इसका सेवन शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है और थकान व कमजोरी को भी दूर करता है।
 
Image Credit : Freepik.com

किसी दवा से कम नहीं है इस पौधे का जूस

Freepik.com
Read Now