सर्दियों में अदरक खाने से कम होता है इन बीमारियों का जोखिम
अमर उजाला
Sat, 20 December 2025
Image Credit : Freepik.com
सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के कारण भी अनिवार्य माना जाता है।
Image Credit : Instagram
अदरक में 'जिंजरॉल' नामक एक शक्तिशाली तत्व पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है।
Image Credit : Freepik.com
श्वसन संबंधी समस्याएं और जुकाम
अदरक की तासीर गर्म होती है। इसके नियमित सेवन से सर्दियों में होने वाले वायरल इंफेक्शन और फ्लू का खतरा कम हो जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल
शोध बताते हैं कि अदरक शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और खून के थक्के जमने से रोकने में सहायक है। यह सर्दियों में हृदय पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करता है।
Image Credit : Freepik.com
गठिया और जोड़ों का दर्द
ठंड में जोड़ों का दर्द बढ़ना एक आम समस्या है। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों और मांसपेशियों की सूजन को कम कर दर्द में राहत दिलाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
पाचन और गैस की समस्या
सर्दियों में भारी भोजन पचाना मुश्किल हो सकता है। अदरक पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।