मशरूम खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Fri, 12 December 2025

Image Credit : Freepik.com

मशरूम एक ऐसी सब्जी है जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

ये हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई लाभ मिलते हैं।

Image Credit : Freepik.com

रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्टर

मशरूम सेलेनियम और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। इसमें बीटा-ग्लूकन्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

वजन घटाने में सहायक

मशरूम में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
Image Credit : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर

मशरूम में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में सहायक होते हैं।
Image Credit : Adobe Stock Images

विटामिन बी का स्रोत

मशरूम विटामिन बी से भरपूर होता है। ये विटामिन भोजन को ऊर्जा में बदलने और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं।
Image Credit : freepik.com

हार्टबर्न से बचाव के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

Freepik
Read Now