अमर उजाला
Sat, 25 October 2025
रोज सुबह नाश्ते में दलिया खाना सेहत के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
यह फाइबर का पावरहाउस है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
दलिया में मौजूद हाई फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
दलिया लो-कैलोरी होने के साथ-साथ आयरन, प्रोटीन, और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय रोगों का खतरा घटता है। दलिया में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
थायरॉयड है तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें