रोज तिल के लड्डू खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Tue, 20 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू का सेवन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सेहत का एक संपूर्ण पैकेज है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो ठंड के दौरान शरीर को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

हड्डियों की मजबूती

तिल कैल्शियम और फास्फोरस का खजाना है। रोजाना एक लड्डू खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
Image Credit : Freeoik.com

दिल की सेहत

इसमें मौजूद 'सिसेसिन' और 'सिसेसोलिन' नामक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
Image Credit : Freepik.com

इम्यूनिटी और ऊर्जा

तिल और गुड़ का मेल आयरन का बेहतरीन स्रोत है। यह खून की कमी को दूर करता है और कड़ाके की ठंड में शरीर को ऊर्जावान और गर्म बनाए रखता है।
Image Credit : Adobe stock photos

सावधानी

तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए एक दिन में 1-2 लड्डू से ज्यादा न खाएं।
Image Credit : Adobe Stock

देर रात डिनर करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

Freepik.com
Read Now