रोज सुबह छुहारा भिगोकर खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ
अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
Image Credit : instagram
सूखे मेवों में छुहारा अपनी पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसे रात भर भिगोकर सुबह खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।
Image Credit : instagram
यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन क्रिया को ठीक रखता है
सुबह भीगे हुए छुहारे खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं और आंतों की सफाई करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
खून बढ़ाने में मदद करता है
छुहारा आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने में सहायक है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और थकान कम होती है।
Image Credit : Adobe
ब्लड प्रशेर नियंत्रण
इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जबकि कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
Image Credit : freepik.com
स्टैमिना बढ़ाता है
पुरुषों के लिए भीगे हुए छुहारे बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये शारीरिक कमजोरी दूर कर स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
यूटीआई के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें