रोजाना भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Wed, 18 February 2026

Image Credit : Freepik.com

अंजीर एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे अंजीर की तुलना में भीगे हुए अंजीर खाना स्वास्थ्य के लिए कहीं अधिक लाभकारी होता है।
 

Image Credit : Freepik.com

रात भर पानी में भिगोने से अंजीर की तासीर सामान्य हो जाती है और इसके भीतर छिपे पोषक तत्व आसानी से पचने योग्य बन जाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

कब्ज से स्थायी राहत

अंजीर फाइबर का पावरहाउस है। भिगोने के बाद इसका फाइबर और अधिक प्रभावी हो जाता है, जो आंतों की सफाई करता है और पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

हृदय और रक्तचाप

इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम कम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद 'फिनोल' और ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं।
Image Credit : Freepik.com

हड्डियों की मजबूती

अंजीर कैल्शियम का एक बेहतरीन शाकाहारी स्रोत है। रोजाना भीगे हुए अंजीर खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com

वजन घटाने और ऊर्जा के लिए

इसमें मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर को तुरंत प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करता है।
 
Image Credit : Freepik.com

महिलाओं में अचानक वजन बढ़ने के क्या कारण हैं?

Adobe
Read Now