रोज सुबह सुरजमुखी का बीज खाने से मिलते हैं ये फायदे

अमर उजाला

Sat, 13 September 2025

Image Credit : freepik.com

सूरजमुखी के बीजों को रोजाना सुबह खाने से सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं।
 

Image Credit : freepik.com

ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं, जिनमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए इसके फायदे जानते हैं।

 

Image Credit : freepik.com

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के बीजों में मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखता है और उसे समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। साथ ही यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

 
Image Credit : Adobe stock

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा

इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स, जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स, दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों के खतरे को घटा सकते हैं।

 
Image Credit : adobe stock

तनाव और मूड सुधारें

सूरजमुखी के बीज मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं, जो दिमाग को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह अच्छी नींद को भी बढ़ावा देता है।

 
Image Credit : Freepik.com

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

इनमें मौजूद सेलेनियम और जिंक जैसे मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

 
Image Credit : Adobe stock photos

जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी हो सकता है सेहत का दुश्मन

freepik
Read Now