इन चीजों को भिगोकर खाने से मिलता है दोगुना फायदा

अमर उजाला

Mon, 15 December 2025

Image Credit : Adobe Stock

कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें भिगोकर खाने से उनका पोषण मूल्य काफी बढ़ जाता है और उन्हें पचाना आसान हो जाता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

रात भर पानी में भिगोने से उनमें मौजूद कुछ हानिकारक कंपाउंड कम हो जाते हैं, जिससे शरीर विटामिन और खनिज को बेहतर ढंग से अवशोषित कर पाता है।


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

बादाम और अखरोट

भिगोने से बादाम का छिलका आसानी से उतर जाता है। इससे इनमें मौजूद विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिलते हैं।

 
Image Credit : इंस्टाग्राम

दालें और फलियां

भिगोने से दालों में मौजूद कुछ गैसीय यौगिक टूट जाते हैं, जिससे ये कम गैस बनाती हैं और पेट फूलने की समस्या कम होती है। 

 
Image Credit : adobe stock

मेथी दाना

मेथी दानों को भिगोकर खाने से उनकी कड़वाहट कम हो जाती है। यह पाचन में सुधार करता है और मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik.com

किशमिश के फायदे

किशमिश भिगोकर खाने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है, क्योंकि यह पाचन में सुधार करता है और एसिडिटी कम करता है।

 
Image Credit : Freepik.com

सुबह में नहीं होता है पेट साफ? अपनाएं ये आसान उपाय

Freepik.com
Read Now