इन चीजों को खाने से तेजी से बढ़ता है खून

अमर उजाला

Wed, 29 October 2025

Image Credit : Adobe Stock

शरीर में खून की कमी, जिसे एनीमिया कहते हैं, आमतौर पर हीमोग्लोबिन के स्तर में गिरावट या आयरन, विटामिन बी12 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है।
 

Image Credit : Adobe Stock Images

तेजी से खून (हीमोग्लोबिन) बढ़ाने के लिए हमें अपनी डाइट में इन चार प्रमुख तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।

Image Credit : Adobe Stock Images

आयरन का खजाना

इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे (जैसे किशमिश, खजूर, मुनक्का और अंजीर), और गुड़ का सेवन करें।
Image Credit : freepik.com

पंपकिन सीड्स

कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
Image Credit : Adobe Stock

विटामिन-सी

आयरन को शरीर में सही ढंग से अवशोषित करने के लिए विटामिन-सी बहुत जरूरी है। इसलिए आंवला, संतरा, नींबू और टमाटर जैसे खट्टे फल और ब्रोकली खाएं।
Image Credit : instagram

फोलेट

इसके अलावा, फोलेट (विटामिन बी9) लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है, जो दालों (जैसे राजमा, चना) और मूंगफली में प्रचुर मात्रा में मिलता है।
Image Credit : Freepik

रोज सुबह भीगे अखरोट और बादाम खाने से क्या होता है?

Adobe Stock
Read Now