किचन में मौजूद इन चीजों को खाने से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
अमर उजाला
Thu, 31 July 2025
Image Credit : adobe
फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है।
Image Credit : Freepik.com
फैटी लिवर आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है।
Image Credit : Freepik.com
किचन में मौजूद कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिसका सेवन अगर अधिक मात्रा में की जाए तो फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com
चीनी युक्त खाद्य पदार्थ
मिठाइयां, सोडा, और पैकेज्ड जूस में फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर में चर्बी जमा करने का प्रमुख कारण है। यह नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) को बढ़ावा देता है।
Image Credit : Freepik.com
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट
सफेद ब्रेड, मैदा, पास्ता, और सफेद चावल जैसे रिफाइंड अनाज तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं, जिससे लिवर पर चर्बी जमा होने का खतरा बढ़ता है।
Image Credit : Adobe stock
तले हुए खाद्य पदार्थ
फ्रेंच फ्राइज, समोसे, और अन्य तले हुए स्नैक्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है।