रोज सुबह अखरोट खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

अमर उजाला

Wed, 30 July 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

अखरोट, जिसे 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है, अपने अनोखे आकार और असाधारण पोषण मूल्यों के लिए जाना जाता है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

यह न केवल आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। आइए इसके कुछ प्रमुख फायदे जानते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

दिमाग और याददाश्त तेज करे

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज खाने से याददाश्त बेहतर होती है, एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग तेजी से काम करता है। यह मूड को भी बेहतर बनाने में सहायक है।
Image Credit : Freepik.com

हृदय को स्वस्थ रखे

इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे नसों में जमाव का खतरा कम होता है। 
Image Credit : Freepik.com

पाचन सुधारे

अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
 
Image Credit : Freepik.com

आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं ये तीन चीजें

adobe stock photos
Read Now