अमर उजाला
Mon, 16 March 2026
अंडा दुनिया के सबसे पोषक आहारों में से एक माना जाता है।
ये प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और अच्छे फैट्स का बेहतरीन स्रोत है, इसलिए इसके सेवन की सलाह डॉक्टर देते हैं
ऐसे में अगर आप अंडा खाना शुरू कर देते हैं, तो आपको अपने शरीर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे
ये आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।
अंडे का नियमित सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, हड्डियों को स्वस्थ रखता है और वजन नियंत्रण में मदद करता है।
अंडा ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल और दिमाग की सेहत के लिए लाभकारी हैं।
अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं तो संतुलित तरह से करें, इसके अत्यधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का जोखिम भी हो सकता है।
तो बस संतुलित मात्रा में अंडा खाकर अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं
कहीं बढ़ा तो नहीं रहता आपका हार्ट रेट?