जरूरत से ज्यादा विटामिन-सी हो सकता है सेहत का दुश्मन

अमर उजाला

Sat, 13 September 2025

Image Credit : freepik

विटामिन-सी जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहते हैं, हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। 
 

Image Credit : freepik

यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, त्वचा को स्वस्थ रखता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसकी अधिक मात्रा भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है? 

 

Image Credit : Freeepik.com

पाचन संबंधी समस्याएं

अधिक विटामिन-सी लेने से पेट में गैस, दस्त, मतली और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
 
Image Credit : Freepik.com

किडनी में पथरी का खतरा

शरीर में विटामिन-सी की ज्यादा मात्रा ऑक्सालेट में बदल जाती है। यह ऑक्सालेट किडनी में जमा होकर पथरी का कारण बन सकता है।

 
Image Credit : Freepik.com

आयरन का अतिरिक्त अवशोषण

विटामिन-सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। अगर आप पहले से ही ज्यादा आयरन लेते हैं, तो विटामिन-सी की अधिक मात्रा शरीर में आयरन को ज्यादा जमा कर सकती है, जो अंगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

 
Image Credit : freepik

सही मात्रा

एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना 65 से 90 मिलीग्राम विटामिन-सी की जरूरत होती है। इसलिए सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Credit : freepik

डायबिटीज के मरीजों को इन फलों से करना चाहिए परहेज

Freepik.com
Read Now