इन चार चीजों के अधिक सेवन से बढ़ जाता है किडनी स्टोन का खतरा

अमर उजाला

Thu, 4 September 2025

Image Credit : Freepik.com

किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक दर्दनाक समस्या है, जो तब होती है जब कुछ खनिज और लवण किडनी में जमा हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां होती हैं। 
 

Image Credit : Adobe stock

अगर आप किडनी स्टोन के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो इन चार चीजों का सेवन सीमित करना बहुत जरूरी है।

 

Image Credit : Adobe stock

चुकंदर

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शरीर में अधिक ऑक्सालेट होने पर यह कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन बना सकता है। इसलिए चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

 
Image Credit : Freepik.com

पालक

पालक को भले ही सेहतमंद माना जाता है, लेकिन इसमें भी ऑक्सालेट की मात्रा काफी अधिक होती है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की शिकायत है, उन्हें अधिक पालक खाने से बचना चाहिए।

 
Image Credit : Freepik.com

बीज वाली सब्जियां

टमाटर, बैंगन और भिंडी जैसी सब्जियों में छोटे-छोटे बीज होते हैं, जिनमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। इनका जरूरत से ज्यादा सेवन भी किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है।

 
Image Credit : freepik.com

ज्यादा नमक और सोडियम

अधिक मात्रा में नमक और सोडियम का सेवन भी किडनी स्टोन का एक बड़ा कारण है। पैक्ड फूड, चिप्स और बाहर के खाने में अधिक नमक होता है, इसलिए इनसे बचें।
Image Credit : Freepik.com

सुबह खाली पेट ये 3 चीजें खाएं, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

freepik
Read Now