सर्दियों में जरूर खाइए ये साग, पाचन के लिए बहुत फायदेमंद

अमर उजाला

Wed, 27 November 2024

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में खान-पान के कई पौष्टिक विकल्प मौजूद होते हैं जिससे सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में मेथी का साग आसानी से उपलब्ध होता है, इससे आपको कोई फायदे मिल सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

वजन कम करना हो या शुगर को कंट्रोल रखना, मेथी का साग और बीज बहुत अच्छे माने जाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

मेथी के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे पाचन सही रहता है और कब्ज-एसिडिटी दूर होती है।

Image Credit : Freepik.com
मेथी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है। इसमें गैलाक्टोमैनन और फाइबर होता है जो शुगर को बढ़ने से रोकता है।
Image Credit : Freepik.com

कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

Image Credit : Freepik.com

मेथी के पत्तों में सैपोनिन्स नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद है।

Image Credit : freepik.com

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। मेथी का साग त्वचा को पोषण देने और नमी बनाए रखने में भी लाभकारी है। 

Image Credit : Adobe stock

संतरे का फल या जूस, कौन सा ज्यादा फायदेमंद?

Freepik.com
Read Now