अमर उजाला
Fri, 25 July 2025
पेट की चर्बी घटाना हो या ब्लड शुगर कंट्रोल करना कुछ सामान्य उपाय इसमें कारगर हो सकते हैं।
मेथी के दाने और इसका पानी पीने से इन दोनों समस्याओं में लाभ पाया जा सकता है।
मेथी में मौजूद गैलेक्टोमेनन फाइबर शुगर के अवशोषण की गति को धीमा करता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
यह शरीर की इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया को बेहतर करता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज में फायदा मिलता है।
रोज सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट की फैट धीरे-धीरे घटती है।
मेथी का पानी पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कंट्रोल रहता है।
मेथी का पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर और किडनी भी स्वस्थ रहते हैं।
ये चीजें आपको कम उम्र में ही बना देंगी बूढ़ा