अमर उजाला
Sun, 6 October 2024
अंजीर बेहद पौष्टिक फल है। ये विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
हालांकि कुछ लोगों को अंजीर न खाने की सलाह दी जाती है, विशेषतौर पर डायबिटीज रोगियों को।
अंजीर में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है।
कुछ लोगों को अंजीर खाने से एलर्जी हो सकती है, क्योंकि इसमें लैटेक्स पाया जाता है।
जो लोग खून पतला करने वाली दवाइयां लेते हैं उन्हें भी अंजीर न खाने की सलाह दी जाती है।
जिन लोगों को एलर्जी, किडनी स्टोन, ब्लड शुगर की समस्या है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
विटामिन-ई का सबसे अच्छा स्रोत है ये ड्राई फ्रूट