अमर उजाला
Mon, 6 April 2026
अच्छी सेहत के लिए हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
महिलाओं के लिए ये और भी जरूरी है। अक्सर महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी हो जाती है।
फोलिक एसिड (विटामिन B9) शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए के लिए बेहद जरूरी है।
गर्भावस्था की योजना बना रही महिलाओं के लिए फोलिक एसिड अनिवार्य माना जाता है।
गर्भावस्था में इसकी पर्याप्त मात्रा लेने से शिशु में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का खतरा 50-70% तक कम हो सकता है।
इसकी कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है, जिससे थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होती हैं।
फोलिक एसिड मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। इसकी कमी डिप्रेशन और मूड स्विंग्स बढ़ जाती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, चना, मसूर, राजमा, संतरा और मूंगफली इसके अच्छे स्रोत हैं।
मेंटल हेल्थ के लिए कौन से न्यूट्रिशन जरूरी हैं?