अमर उजाला
Wed, 25 March 2026
आज के समय देर रात तक जागना, अनियमित समय पर खाना और भारी भोजन करना आम हो गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय कुछ चीजें खाना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है?
रात में ज्यादा ऑयली और तला-भुना खाना पचने में भारी होता है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
स्पाइसी फूड खाने से सीने में जलन (एसिड रिफ्लक्स) की समस्या बढ़ सकती है, जिससे नींद खराब होती है।
कॉफी, चाय या चॉकलेट में कैफीन होता है, जो दिमाग को एक्टिव रखता है और नींद आने में दिक्कत पैदा करता है।
रात में ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ने और नींद खराब होने का खतरा रहता है।
रात में ज्यादा मात्रा में खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और पेट भारी महसूस होता है।
ध्यान रखें कि रात का खाना हल्का और सुपाच्य होना चाहिए। सही डाइट अपनाकर आप न केवल अपनी नींद सुधार सकते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।
ग्रीन टी पीने के फायदे