अच्छी नींद के लिए सिर्फ अंधेरा नहीं, इन 3 बातों का भी रखें ध्यान

अमर उजाला

Sun, 15 June 2025

Image Credit : Freepik

अच्छी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है।

Image Credit : Freepik

केवल अंधेरा ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है ताकि नींद की गुणवत्ता बेहतर किया जा सके।
 

Image Credit : Freepik.com

अगली स्लाइड में वो तीन बातें बताएंगे, जिसका ध्यान आपको रखना चाहिए

Image Credit : Freepik.com

निश्चित सोने का समय

एक नियमित नींद का समय निर्धारित करना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित रखता है। रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने से शरीर को यह पता रहता है कि कब सोना है और कब जागना है। इससे नींद जल्दी आती है और सुबह ताजगी महसूस होती है। 

 
Image Credit : Freepik

सोने से पहले स्क्रीन से दूरी

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम करती है। ये हार्मोन आपके नींद के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन का उपयोग बंद करना चाहिए।

 
Image Credit : Freepik

आरामदायक माहौल

बेडरूम का माहौल नींद की गुणवत्ता को बहुत प्रभावित करता है। कमरे में शांत, सकारात्मक ऊर्जा वाला वातावरण होना बहुत जरूरी है। आरामदायक गद्दा, तकिया और हल्के रंगों की सजावट नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है।
 
Image Credit : Freepik

बड़े काम की है छोटी सी दिखने वाली ये औषधि

freepik.com
Read Now