अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में विटामिन-सी के विशेष लाभ हैं। इसके लिए आंवला खाना फायदेमंद हो सकता है।
आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं।
आंवला में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है।
इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं, जिससे गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है।
आंवला पाचन तंत्र को सुधारने में बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
आंवला के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी वाले गुण त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद करते हैं।
आंखों की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं ये आदतें