अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
अच्छी सेहत के लिए नियमित रूप से फलों का सेवन बहुत जरूरी है। इस मौसम में अंगूर जरूर खाएं।
रस भरे ये छोटे फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये फल कई प्रकार से लाभकारी है।
अंगूर में रेसवेराट्रॉलनामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
धमनियों को साफ रखने और हृदय रोगों से बचाव के लिए अंगूर खाना फायदेमंद हो सकता है।
अंगूर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
अंगूर फाइबर से भी भरपूर होता है, जो कब्ज को दूर करने और पाचन सुधारने में सहायक है।
अंगूर खाना त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
ओमेगा-3 के इन कमाल के फायदों से ज्यादातर लोग हैं अनजान