अमर उजाला
Thu, 15 January 2026
अमरूद एक बेहद पौष्टिक फल है, जिसे सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है।
इसमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिनकी हमें नियमित जरूरत होती है।
अमरूद में संतरे से लगभग 3-4 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।
यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
अमरूद में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है, जो पाचन सुधारता है।
इसमें लाइकोपीन, क्वेरसेटिन और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो क्रॉनिक बीमारियों से आपको बचाते हैं।
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी सुरक्षित फल है।
अमरूद में कैलोरी में कम और फाइबर में ज्यादा होता है, जिससे ये आपको वजन कंट्रोल में भी मदद करता है।
क्या आप भी रोज खाते हैं व्हाइट ब्रेड?