अमर उजाला
Tue, 17 June 2025
लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ गया है।
इसके लिए आपकी कई गड़बड़ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। जिनपर समय रहते ध्यान देना जरूरी है।
शराब पीने की आदत सबसे नुकसानदायक है। ये लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और कैंसर का भी कारण बन सकती है।
हाई शुगर और जंक फूड खाना भी लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
जो लोग बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाएं लेते रहते हैं उनका भी लिवर डैमेज हो सकता है।
पर्याप्त नींद ना लेना भी लिवर के लिए नुकसानदायक है। इससे सूजन का खतरा बढ़ता है।
पर्याप्त पानी नहीं पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, जिससे लिवर पर दबाव बढ़ जाता है।
बाल झड़ने का बड़ा कारण होती हैं आपकी ये 4 गड़बड़ आदतें