ये आदतें आपके दिमाग को कमजोर बना रही हैं!

अमर उजाला

Wed, 1 April 2026

Image Credit : freepik

हमारे दैनिक जीवन की कुछ आदतें न केवल हमारी सेहत पर असर डालती हैं बल्कि हमारे दिमाग की क्षमता को भी कमजोर कर सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

यहां हम उन पांच प्रमुख आदतों के बारे में जानेंगे, जो आपके दिमाग को कमजोर कर सकती हैं 

Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी

पर्याप्त नींद न लेने से दिमाग की याददाश्त और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है, इसलिए 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें
 

Image Credit : Freepik.com

सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग

लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से ध्यान और फोकस कम हो जाता है इसलिए दिन में सोशल मीडिया के लिए समय सीमित करें।
 

Image Credit : Freepik.com

खराब खान-पान

जंक फूड, ज्यादा शुगर और तेल खाने से दिमाग के न्यूरॉन्स प्रभावित होते हैं इसलिए डाइट में फल, सब्ज़ियां, ओमेगा-3 और प्रोटीन को शामिल करें।
 

Image Credit : Freepik.com

तनाव

लगातार तनाव दिमागी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और याददाश्त कमजोर कर सकता है, इसलिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं।
 

Image Credit : Freepik.com

सक्रिय न रहना

लंबे समय तक बैठने और शारीरिक गतिविधि न करने से दिमाग का रक्त प्रवाह कम हो जाता है, इसलिए रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या व्यायाम करें।
 

Image Credit : Amar Ujala

अगर हम समय रहते इन आदतों को पहचान लें और उन्हें सुधारें, तो हम अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं

Image Credit : Freepil.com

प्रेग्नेंसी की दिक्कतों से बचने के लिए ऐसी रखें दिनचर्या

Adobe Stock Photo
Read Now