बढ़ गया है बालों का झड़ना, डाइट में शामिल करें ये चीजें

अमर उजाला

Sat, 29 November 2025

Image Credit : Adobe stock

बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो इसके पीछे अक्सर पोषण की कमी और सूजन कारण होते हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

बालों को मजबूत बनाने के लिए, अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं।

 

Image Credit : Adobe stock

प्रोटीन युक्त आहार

बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंडे, पनीर, दालें और स्प्राउट्स शामिल करें।
Image Credit : Adobe Stock

आयरन की कमी

आयरन बालों के रोम तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आवश्यक है। पालक, खजूर, और कद्दू के बीज आयरन के अच्छे स्रोत हैं। इसके साथ आप आंवले का सेवन भी कर सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ये हेल्दी फैट स्कैल्प के स्वास्थ्य और नमी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जो बालों को रूखेपन से बचाते हैं। अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स ओमेगा-3 के बेहतरीन स्रोत हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम

बायोटिन और जिंक

बायोटिन बालों की वृद्धि को बढ़ावा देता है। यह अंडे की जर्दी, मेवे और साबुत अनाज में पाया जाता है। जिंक बालों का झड़ना कम करता है।
 
Image Credit : freepik.com

अक्सर खराब रहता है पेट? कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे?

Freepik
Read Now