अमर उजाला
Tue, 10 February 2026
दिल को हेल्दी रखना हो या शुगर कंट्रोल, खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी हो जाता है।
हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उनका सीधा असर दिल की सेहत और शुगर लेवल पर पड़ता है।
चीनी तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जो टाइप-2 डायबिटीज की मुख्य वजह है।
ज्यादा चीनी खाने से ट्राइग्लिसराइड्स भी बढ़ता है जिससे खून गाढ़ा होने लगता है और दिल पर दबाव बढ़ता है।
चीनी की तरह ज्यादा नमक खाना भी सेहत के लिए खतरे से खाली नहीं है।
नमक में सोडियम की मात्रा होती है इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियां बढ़ती हैं।
सफेद आटा यानी मैदा, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इससे शुगर लेवल, पेट की चर्बी और इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है।
हाई बीपी वाले मरीजों को नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां