सर्दियों में सेहत बना रहेगा 'नंबर वन', भोजन में शामिल कर लें ये सब्जियां

अमर उजाला

Sat, 7 December 2024

Image Credit : Freepik.com

सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आहार को ठीक कर लें। थाली में रंग-बिरंगी सब्जियों को शामिल करें।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों के मौसम में कई ऐसी सब्जियां उपलब्ध होती हैं, जो सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

Image Credit : Freepik.com

इस मौसम में गाजर जरूर खाना चाहिए। ये विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है जिससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

Image Credit : Freepik.com

पालक को आहार का हिस्सा बनाएं। इससे आयरन और फोलिक एसिड प्राप्त होता है।

Image Credit : Freepik.com

ब्रोकली खाने से फाइबर और प्रोटीन मिलता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में मटर जरूर खाएं। ये प्रोटीन का बेहतर स्रोत है, जो शरीर के विकास के लिए जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com
चुकंदर और शकरकंद को भी आहार का हिस्सा बनाएं। चुकंदर से खून की कमी दूर होती है।  
Image Credit : Freepik.com

फूलगोभी के विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

Image Credit : Freepik.com

बालों को लेकर हैं परेशान? इस एक चीज से दूर होंगी कई दिक्कतें

iStock
Read Now