अमर उजाला
Thu, 19 June 2025
हार्ट अटैक एक जानलेवा स्थिति है, जिसके मामले कम उम्र के लोगों में भी बढ़ते जा रहे हैं।
हालांकि खान-पान और दिनचर्या में कुछ उपायों का ध्यान रखकर आप हार्ट अटैक से बचाव कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट अटैक का प्रमुख कारण माना जाता है।
संतुलित और हेल्दी डाइट लें। फल-सब्जियां, साबुत अनाज, ओमेगा-3 युक्त फूड्स (जैसे अखरोट, अलसी) जरूर खाएं।
ट्रांस फैट, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा नमक से बचें। ये हृदय स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं।
नियमित व्यायाम करें। रोजाना कम से 30 मिनट योग-व्यायाम के लिए समय निकालना आपकी सेहत को लाभ दे सकता है।
यदि आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो नियमित जांच कराते रहें और डॉक्टर की सलाह लें।
ब्रेन स्ट्रोक क्यों होता है, जानते हैं आप?