अमर उजाला
Thu, 28 May 2026
गर्मी का मौसम आते ही हीट स्ट्रोक यानी लू लगने के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं।
तेज धूप, बढ़ता तापमान और शरीर में पानी की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जाती है।
कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो शरीर के तापमान को तेजी से बढ़ा देती हैं और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है
खासकर बच्चे, बुजुर्ग और लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आ सकते हैं।
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से बाहर निकलता है। ऐसे में पर्याप्त पानी न पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
दोपहर के समय तेज धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।
खाली पेट धूप में जाने से कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है, जो हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
कैफीन और तला-भुना खाना शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है, जिससे लू लगने का खतरा रहता है।
गर्मी में ऐसे रखें पेट को ठंडा