अमर उजाला
Tue, 19 May 2026
मई के महीने में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती हीटवेव लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है।
तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर देता है, जिससे लू लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
लू लगने पर चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी, तेज बुखार और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में कुछ लोगों को लू-लपट के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए
60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे उन्हें लू जल्दी लग सकती है।
बच्चों का शरीर गर्मी को जल्दी सहन नहीं कर पाता। तेज धूप में खेलने या बाहर रहने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
गर्मी और डिहाइड्रेशन का असर गर्भवती महिलाओं और बच्चे दोनों की सेहत पर पड़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को तेज गर्मी में सांस लेने और ब्लड सर्कुलेशन की समस्या हो सकती है।
ब्रेन के लिए जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है ये मेवा