औषधीय गुणों से भरपूर होता है हिबिस्कस टी

अमर उजाला

Wed, 3 December 2025

Image Credit : Adobe Stock

गुड़हल के फूलों से बनी चाय न केवल देखने में खूबसूरत होती है, बल्कि यह स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन मिश्रण है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

इसका स्वाद थोड़ा खट्टा और क्रैनबेरी जैसा होता है। यह कैफीन-फ्री होती है, इसलिए इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आइए इसके कुछ फायदे जानते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

कई शोधों में यह साबित हुआ है कि हिबिस्कस टी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में दवा की तरह काम करती है। यह नसों को रिलैक्स करती है, जिससे दिल पर दबाव कम पड़ता है।
Image Credit : Freepik.com

एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को 'फ्री रेडिकल्स' से बचाते हैं। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाती है और त्वचा को भी जवान बनाए रखती है।
Image Credit : Adobe Stock

वजन घटाने में मददगार

यह शरीर में एमिलेज नामक एंजाइम के उत्पादन को कम करती है, जिससे कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च का अवशोषण धीमा हो जाता है। यह प्रक्रिया वजन घटाने में मदद करती है।
Image Credit : Freepik.com

लिवर हेल्थ

यह लिवर को डिटॉक्स करने और उसमें जमा फैट को कम करने में सहायक होते है।
 
Image Credit : Adobe Stock

पीएमएस के दर्द को कम कर सकते हैं ये घरेलू उपाय

Freepik.com
Read Now